फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, वाॅलीबाॅल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल पांच मार्च को तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आठ मार्च को होगा। इसी तरह से बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग क्रिकेट, कबड्डी, बाॅस्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स, बाॅक्सिंग, हैंडबाॅल के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल नौ मार्च को होगा। इसी तरह से बालिका वर्ग में कबड्डी, बाॅस्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाॅल में जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें