फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों में ऋण एवं टूल किट का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वरोजगार संगम के तहत छह लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वारोजगार के लिए ऋण व टूल किट प्रदान किया गया। इससे उनमें खुशी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्वारोजगार संगम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वारोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लघु मध्यम एवं सूक्ष्म इकाइयों के 506995 लाभार्थियों को 4314 करोड़ का ऋण आनलाइन वितरित किया गया। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से वार्ता कर उनके द्वारा किए जाने वाले रोजगार, आमदनी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिाता मौर्या व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से छह लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वारोजगार के लिए ऋण व टूल किट प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विनय कुमार वर्मा को बर्तन उद्योग के लिये बैंक आफ बड़ौदा के द्वारा 25 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजागर योजना के अंतर्गत आदर्श कुमार कसेरा को 22 लाख रुपये, एक जनपद एक उत्पाद योजन के अंतर्गत सौरभ मिश्रा को कालीन के लिए केनरा बैंक धुंधी कटरा से 10 लाख रुपये तथा ओडीओपी योजना के अंतर्गत मो. शाहिद को कालीन के लिए 25 लाख का ऋण चेक के माध्यम से दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत अजय कुमार यादव को हलवाई टूल किट, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आशा राम बिंद को कालीन टूल किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी, एलडीएम कुमार अजय सहित बैंकों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें