फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परीक्षा केंद्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए बनाए गए 117 केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को भी आठ केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रहण किया गया है। लगभग 385000 उत्तर पुस्तिकाएं जिले में आ चुकी हैं। अब इन उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों को किया जा रहा है। जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से औसतन प्रतिदिन 10 परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का काम 20 फरवरी तक पूरा होना है। अभी सभी केंद्रों में उपयोग में आने वाली 70 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। किसी को परेशानी न हो, इसलिए परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक अपनी निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर जा रहे हैं। जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकॉर्डर के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू कर दिया गया है। जो केंद्र व्यवस्थापक आ रहे हैं, वे उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जा रहे हैं। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो और वितरण कार्य भी सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें