फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर डॉक्टर से विवाद, हंगामे के बाद ओपीडी बंद

Thu, 19 Oct 2023 01:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर मरीज का डॉक्टर से विवाद हो गया। हंगामे से आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज करने को लेकर मरीज का डाक्टर से विवाद हो गया। मरीज का कहना है कि बगैर ठीक हुए ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि स्वस्थ होने के कारण ही उसे बुधवार को डिस्चार्ज किया गया था। मगर वो जबरदस्ती अस्पताल में रुका था।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह डॉ प्रतिभा मिश्रा सर्जिकल वार्ड में डिस्चार्ज करने गईं तो उनके साथ विवाद और हाथापाई की। हंगामा बढ़ा तो आक्रोशित डाक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। डॉक्टर मारपीट करने वाले मरीज पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।  सूचना पर प्राचार्य डॉक्टर आरबी कमल, एसआईसी डॉक्टर अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। मारपीट करने वालों को पुलिस चौकी ले जाया गया।

दो  घंटे तक पर्चा काउंटर व  ओपीडी बंद रही।  जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राचार्य द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद पर्चा काउंटर और ओपीडी शुरू हुई। सर्जिकल के डॉक्टर कार्रवाई  मांग को लेकर अड़े रहे। उनकी ओपीडी दोपहर तक नहीं शुरू हो सकी थी। एसआईसी द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें