मिर्जापुर। मतगणना शुरू होने पर तो सबके चेहरे पर तनाव बरकरार था कि आखिर क्या होगा। चाहे वो भाजपा का प्रत्याशी हो या किसी अन्य दल का हो। प्रत्याशी सुबह मतगणना कक्ष के अंदर थे। मतगणना शुरु हुई तो रुझान आने में समय लग रहा था। मतगणना कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी, इसके चलते उनको प्रदेश के रुझान नहीं मिल रहे थे। इस दौरान मीडियाकर्मी अंदर जाते तो उनसे प्रदेश का हाल पूछते। तब तक पहले राउंड का मत जारी हुआ। इसमें चुनार, मड़िहान, मझवां में बढ़त से भजपा और उसके प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे, पर छानबे और नगर प्रत्याशी के चेहरे पर सिकन रहा। विपक्षी खुश थे कि दो सीटो पर वे टक्कर दे रहे है, पर जैसे-जैसे राउंड बड़ता गया, भाजपा प्रत्याशियों और उनके चेहरे पर खुशी से खिलते गए और विपक्ष के चेहरे मरझाने लगे। मड़िहान विधानसभा सीट पर विपक्ष के दो प्रत्याशी 10 राउंड के मतगणना कक्ष के बार हैंडपंप के पास मिले तो एक ने कहा कि एक भी सीट न मिली का इहां विपक्ष के । दूसरे ने कहा छोड़ इहां कर सोनभद्र क बतावा कि उहां का हाल बा। शाम को तो विजयी प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।