फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशक्त मतदाता कर सकेंगे टेंडर मतदान

विज्ञापन
चुनार स्थित नरायनपुर ब्लाक सभागार में अशक्त मतदाताओं को पोस्टल बैलट पत्र के माध्यम से मतदान करा? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
चुनार। विधान सभा चुनाव में शारीरिक रूप से अशक्त मतदाता भी अब पोस्टल बैलट से टेंडर मतदान कर सकेंगे। ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट नीरज कुमार पटेल ने सोमवार को नरायनपुर ब्लाक सभागार में बीएलओ की बैठक ली। कहा कि सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु वाले महिला, पुरूष व दिब्यागों की सूची तैयार करें जो शारीरिक रूप से अशक्त हो। उन्होंने कहा कि कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सूची तैयार करनी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रहे कि उन्हीं महिला पुरूष या दिव्यांग का नाम पोस्टल बैलट से मतदान के लिए सूची में शामिल करें, जो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ हों। दोनों हाथ, पैर से दिव्यांग हो या फिर दोनों आंखो से दिखाई न देता हो। इसके साथ ही ऐसे मतदाता जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक की है और वह बूथ पर जाकर अपना मतदान करना चाहते हैं। तो प्रपत्र पर अपना हस्ताक्षर कर सहमति देगें। उप जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ 22 जनवरी तक पोस्टल बैलट से मतदान करने वाले मतदाताओं की सूची हर हाल में सुपरवाइजर के माध्यम से स्थानीय निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करा दें। जिससे आगे की प्रकिया पूर्ण करते हुए ऐसे मतदाताओं की संख्या को देखते हुए पोस्टल बैलट पत्र से मतदान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, मनोरमा, सुमन देवी, अर्चना श्रीवास्तव, शशिबाला, चन्द्रकला आदि सहित दर्जनो बीएलओ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें