फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल मंदिर में दिव्यांग की पिटाई, उप निरीक्षक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विंध्याचल परिसर में बिखारी पर डंडा चलाते पुलिस वाले, स्रोत साेशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंदिर में पुलिसकर्मी द्वारा लाठी से दिव्यांग की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने उप निरीक्षक सुनील कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया। मामले में सीओ सिटी को जांच कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि को सोशल मीडिया पर विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी के द्वारा एक दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच थानाध्यक्ष विंध्याचल अविनाश राय ने कर बताया कि गेट नंबर दो पर संबंधित भिखारी दर्शनार्थियों से पैसा मांग रहा था। वो नशे में था। इसकी शिकायत दर्शनार्थियों ने मौके पर शांति व्यवस्था में उपस्थित पुलिसकर्मी से की। पुलिसकर्मी ने भिखारी को परिसर से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर पुलिसकर्मी द्वारा उसे मारना बताया जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह एक पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार का मामला है। इसलिए उप निरीक्षक सुनील कुमार राय को तात्कालिक प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। संपूर्ण प्रकरण की जांच कर जांच आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें