फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पक्का घाट के मुख्य द्वार पर मिली गंदगी, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को निर्माणाधीन विंध्य काॅरिडोर के काम में हुई प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान पक्का घाट के मुख्य द्वार पर गंदगी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही गंदगी की सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दर्शनार्थियों के आने-जाने वाले मार्गों में लगाई जा रही रेलिंग का काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। जयपुरिया गली जाने के लिए बने गेट से होते हुए पक्का घाट जाने वाले मुख्य द्वार पर गंदगी देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने सीएमओ को तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के दो कर्मियों और पुलिस के एक सिपाही की ड्यूटी लगवाकर परिसर में धूम्रपान करने वालों पर अर्थदंड लगाने तथा प्रतिदिन कितने लोगों पर अर्थदंड लगाया गया, इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें