फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुबहरा पहाड़ी में बदहाल हुए तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक मुख्यालय से मात्र कुछ दूरी पर दुबरा पहाड़ी ग्राम पंचायत में तालाबों के हाल बदहाल हैं। समुचित देखरेख व रख-रखाव न होने से जहां वे अतिक्रमण के शिकार हैं, वहीं बरसात के इस मौसम में तालाब बेपानी बने हुए हैं।
विज्ञापन

दुबरा पहाड़ी पर कुल चार तालाब हैं, जिनमें कई अतिक्रमण के शिकार हैं। राजस्व गांव गहिया, हर्रई में तालाबों की हालत मौके पर पहुंचकर देखी जा सकती है। तालाबों की दशा सुधारने के लिए जिले स्तर पर पहल की जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर का निर्माण कराए जाने का निर्देश है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत में तालाबों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्राम प्रधान जयशंकर बिंद का कहना है कि ग्राम सभा में अमृत सरोवर का निर्माण कराए जाने के लिए प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी को भेज दिया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह का कहना है कि अमृत सरोवर निर्माण कराए जाने का लेकर उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। प्रस्ताव आने पर मौके का निरीक्षण कर अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें