लोगों की समस्या सुनते हुए मिशन श के तहत एक दिन की एसडीएम सदर बनी दीक्षा, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित सदर तहसील में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जीडी बिनानी पीजी काॅलेज की छात्रा दीक्षा पांडेय को एक दिन का उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया। एसडीएम सदर बन दीक्षा ने लोगों की फरियाद सुनी और कार्रवाई का निर्देश दिया। दीक्षा पांडेय ने इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ को भी जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर डॉ विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार सदर व अन्य थे। संवाद