फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से पहले हो गड्ढोें की खोदाई : सुनील चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/भावां। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ ने शनिवार को जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कई नर्सरियों को देखा तथा वनकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी नर्सरियों में पौधों की समुचित देखभाल करने और रोपण से पहले समय से गड्ढोें की खोदाई पर जोर दिया। मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने एक दिन पहले शुक्रवार को जहां मिर्जापुर रेंज के चील्ह पौधशाला को देखा वहीं शनिवार को कैमूर वन प्रभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह वाइल्ड लाइफ निरीक्षण के दौरान अपर खजुरी बांध किनारे पहुंचकर ठंड के दिनों में विचरण करने वाले सारस पक्षियों के साथ अन्य दुर्लभ प्रजाति की पक्षियों की देखभाल के लिए निर्देशित किया। साथ में आगामी वर्षाकाल में होने वाले वृक्षारोपण एवं मृदा कार्य कार्य के लिए निर्देशित किया। विभागाध्यक्ष ने मिर्जापुर वृत्त और मिर्जापुर कैमूर वन प्रभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष ने स्थानीय मांग के अनुसार पौध उगान, वृक्षारोपण को सफल बनाने के कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने की बात कही। उन्होंने आगामी वर्षा काल में स्थल चयन, पासलिगान माइक्रोप्लान को स्थिति, ग्रीन चौपाल में बैठकों में विभागीय कार्यों के समायोजन एवं अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर वृत शुशांत शर्मा, डीएफओ राकेश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी एस पी वर्मा, गिरिराज गोवर्धन गिरी, डीएस नेगी, के के सिंह, आनंद शेखर उपाध्याय सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें