मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर संगमोहाल की ओर डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार की रात को एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सका।
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से बृहस्पतिवार की रात को साढ़े 11 बजे दुरंतो एक्सप्रेस डाउन लाइन पर जा रही थी। ट्रेन जीआरपी थाने से आगे संमोहाल की ओर बढ़ी थी कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति दुरंतो एक्सप्रेस के आगे कूद गया। ट्रेन के आगे कूदने पर उसकी मौत हो गई। हादसा देख लोगों ने जीआरपी थाने में सूचना दिया। सूचना पर जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सका। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस से की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।