फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुड़ी के अलावा तीन और गांवों में डायरिया का प्रकोप, नौ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। कुड़ी गांव के अलावा आस-पास के तीन और गांवों में भी डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इन चार गांवों के नौ लोग डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उधर, पिछले चार दिनों में कुड़ी गांव में बीमार पड़े 70 लोगों में 45 स्वस्थ हो गए हैं और 15 का इलाज गांव चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को डायरिया पीड़ित कुड़ी गांव के तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा रामपुर-38 के तीन, करौंदा गांव के एक और पिपरवार गांव के दो लोगों को डायरिया से पीड़ित होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीडीओ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने गांव का दौरा कर सफाई कर्मियों को गंदगी की सफाई का निर्देश दिया। बुधवार को चार गांवों के नौ लोगों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। गंदगी के कारण पीने का पानी दूषित होने से कुड़ी, रामपुर-38, पिपरवार गांव में भी डायरिया ने पांव पसार लिया है। डायरिया से पीड़ित कुड़ी गांव की 20 वर्षीय सरोज देवी, 48 वर्षीय लालचंद, 65 वर्षीय रामजग, रामपुर-38 गांव के 17 वर्षीय नीतू, 73 वर्षीय लाची देवी, 30 वर्षीय मुनक्का देवी, करौंदा गांव की 18 वर्षीय पूनम, पिपरवार गांव के 19 वर्षीय विकास यादव, 21 वर्षीय रोहित की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के अभाव में गांव में गंदगी व्याप्त है। खुली नालियां, कचरे के ढेर से उठ रहे दुर्गंध तथा दूषित पानी पीने के कारण लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। गांवों में फैली गंदगी की सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। सीएचसी राजगढ़ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पवन कुमार कश्यप ने बताया कि ग्राम प्रधानों को संबंधित आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव कराने तथा क्लाेरीन की गोली वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें