फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी के धर्मेंद्र ने जम्मू के राकेश को दी पटकनी, जीते 51 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित खरका महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को मेला और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। ठाकुर ब्रह्म नव युवक मंगल दल व सेवा समिति की ओर से विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 जोड़े से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने दांव और पेंच आजमाया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती वाराणसी के धर्मेंद्र पहलवान व जम्मू के राकेश पहलवान के बीच हुई। जिसमें धर्मेंद्र पहलवान ने राकेश को पटखनी देकर 51 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया। चकिया के शमशेर पहलवान ने बिहार के रामसेर को चित कर साढ़े सात हजार रुपये का इनाम जीता। मिर्जापुर के अमित ने भदोही के रोहित को चित किया। इसी तरह चंदौली के अरविंद ने वाराणसी के चंदन को पटकनी दी। जम्मू के गुलशन ने चकिया के शमशेर को चित वाहवाही लूटी। वाराणसी के साबिर ने अयोध्या के बजरंगी को पटकनी दी। मिर्जापुर के धनंजय ने वाराणसी के मुलायम को चित कर इनाम अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में राम शिरोमणि पांंडेय व पृथ्वीराज सिंह रहे। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, भरत सिंह, राधेकृष्ण दुबे, मंगलेश्वर मिश्र, दीनानाथ सिंह, शिवचंद्र मिश्र, राम अवध पांडेय, ताड़क नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें