फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीजी ने प्रशिक्षुओं को दी पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। डीजी रूल्स एंड मैनुअल आशीष गुप्ता ने बुधवार को चुनार दुर्ग व सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र समसपुर में प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं को विशेष व्याख्यान देकर पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

दुर्ग सभागार में व्याख्यान में डीजी ने प्रशिक्षकों को बताया कि प्रशिक्षुओं के साथ उनका व्यवहार नम्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैडेट्स को आधारभूत जानकारी दें। उन्हें नई जानकारी देकर उनमें सत्यनिष्ठा, मेहनत, धैर्य व संवेदनशीलता आदि गुणों का भी विकास भी करें। उन्होंने समसपुर परिसर में एसआई का प्रशिक्षण ले रहे 729 प्रशिक्षुओं को पुलिस की नैतिकता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जनता से रिश्ते मजबूत करने के लिए व्यवहार में नम्रता व दृढ़ता आवश्यक है। पुलिस को अपराधियों के प्रति कठोरता का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने मानवाधिकारों का पालन करने की नसीहत दी। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के नए तरीकों व शस्त्र चलाने की नई तकनीक आदि की भी जानकारी दी। डीआईजी धर्मेन्द्र सिंह ने डीजी का स्वागत किया। इस दौरान आरआई जनार्दन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें