पदयात्रा निकाल मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जाते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य, स्रोत सोशल
मिर्जापुर । जिले में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित होने और 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में जिले के सभी 24 मंडलों के एक–एक मंदिरों में कीर्तन भजन किया गया। मंदिरों में जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारियों ने दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने इसका नेतृत्व किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विंध्याचल में पदयात्रा निकाली और मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मिष्ठान्न वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे अधिक कार्यकाल के प्रधानमंत्री हुए हैं तथा उनके नेतृत्व में देश को निरंतर मजबूती मिली है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक पटल पर नई पहचान बनाई है । मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरि, आदि थे।