फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी धाम की अलौकिक छटा देख विभोर हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। नवरात्र के एक दिन पूर्व ही तरह-तरह के पुष्पों से सजा विंध्य दरबार एक अलौकिक छटा बिखेर रहा है। शनिवार की देर रात तक मेले के मद्देनजर विंध्याचल में तैयारियां करीब-करीब अपने अंतिम दौर में दिखी। तरह-तरह के देशी- विदेशी पुष्पों की लड़ियों से सजा देवी धाम का भव्य नजारा देख श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं। घाट भी जगमग रोशनी से नहा उठे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पूर्व ही संपूर्ण मेला क्षेत्र सजधज कर तैयार हो चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को करीब-करीब पूरा कर लिया गया था। विंध्याचल धाम के साथ ही काली खोह, अष्टभुजा पहाड़ व त्रिकोण मार्ग पर 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराई जाएगी। दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नवरात्र मेले के दौरान 24 घंटे साफ सफाई की व्यवस्था होती रही। अखाड़ा घाट, पक्का घाट एवं दीवान घाट पर जिला प्रशासन और स्थानीय संस्था द्वारा दैनिक गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है। अमरावती चौराहे से बरतर तिराहे तक करीब 70 फीट चौड़ीकरण के बाद मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। कहा गया है कि गंगा घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की निरंतर तैनाती बनी रहेगी। करीब 823 कर्मचारियों के सहारे संपूर्ण मेला क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था निरंतर होती रहेगी। मंदिर के पूरब तरफ श्रद्धालुओं के मुंडन संस्कार कराने के लिए जगह भी बना दिया गया है। नवरात्र मेले के दौरान देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था कराई गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें