विंध्याचल। सावन के पहले दिन मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बारिश के बावजूद माता के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से आए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। माता के दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर में विराजमान अन्य विग्रहों का दर्शन कर अधिकांश श्रद्धालु कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर भी गए। वहां माता काली व अष्टभुजा देवी का दर्शन-पूजन किया। उधर, सावन माह के पहले दिन मंगलवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कोटार नाथ स्थित शिव धाम में पहुंचकर जलाभिषेक किया। नदी में स्नान के पश्चात भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, माला-फूल चढ़ाया। सुबह से ही मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी जयराम गिरी ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर मेंं शीश नवाया।