फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रविवार को विभिन्न पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन-अर्चन जारी रहा। जगह-जगह रंग-बिरंगे झालर व बत्तियों से सजे पूजा पंडालों में दोनों पहर आरती के समय दर्शन-पूजन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से पूजा पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया जा रहा है। इस दौरान लालचंद प्रजापति, गणेश कुमार, प्रदुम्न, शिवकुमार, रवि व कौशल कुमार आदि रहे। अर्जुनपुर पिपरहिया में सिद्धि विनायक नव युवक कमेटी की ओर से भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रिंस राव, राज भारती, सुदामा बिंद, राजन यादव आदि रहे।
विज्ञापन

श्री संकट मोचन स्थित गणेश जन सेवा समिति की ओर से गणेश पूजन जारी रहा। धुंधी कटरा में गुरुकृपा सुमंगलम पैलेस में मराठा गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शहर कोतवाली के पीछे गुदरी में बाल गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश पूजन में सैकड़ो की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। किशुन प्रसाद की गली, चुन्नी मुन्नी की गली व गणेशगंज स्थित धोबियान गली में भगवान गणेश की प्रतिमा बैठा कर पूजन अर्चन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें