फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 करोड़ से कराए जाएंगे विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में 15वें वित्त के15 करोड़ रुपये से विकास के काम कराने के बाबत स्वीकृति के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास भेजा है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में इस समय निर्माण विभाग व जलकल की तरफ से कई काम कराए जाने हैं। इसके साथ ही प्रकाश व स्वास्थ्य विभाग आदि के भी काम कराए जाने हैं। इनके लिए 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से काम कराने का प्रस्ताव किया गया है। नगर पालिका के निर्माण विभाग की तरफ से आठ करोड़ से विकास के काम का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत चौराहों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट लगवाने, प्लास्टिक की जगह स्टील की डस्टबिन रखवाने, वेंडिंग जोन बनाने, पार्क, ओपन जिम, नाली का निर्माण, इंटरलाकिंग, रिटेनिंग वाल और कुछ सड़कों के निर्माण कराए जाएंगे। पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि इन कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। 15वें वित्त से ही नगर पालिका के जलकल की तरफ से काम कराए जाएंगे। इसके लिए चार करोड़ रुपये से काम कराने का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत 80 मिनी ट्यूबवेल रीबोर कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें