चुनार। नरायनपुर ब्लाॅक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बजट बैठक हुई। इसमें 30 करोड़ 23 लाख रुपये के विकास के बजट का अनुमोदन किया गया।
ब्लाॅक प्रमुख चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए श्रम बजट का अनुमोदन किया गया। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत अंश में दो लाख 26 हजार 643 मानव दिवस के सृजन, क्षेत्र पंचायत अंश से एक लाख 92 हजार मानव दिवस तथा चार हजार 544 मानव दिवस के सृजन का निर्णय लिया गया।कुल चार लाख 23 हजार 178 मानव दिवस के सृजन पर 15 करोड़ दो लाख 28 हजार 200 रुपये के खर्च की स्वीकृति दी गई। पंचम वित्त आयोग के तहत क्षेत्र पंचायत अंश के एक करोड़ 35 लाख 50 हजार एवं ग्राम पंचायत अंश के चार करोड़ 20 लाख 13 हजार समेत कुल पांच करोड़ 55 लाख 63 हजार रुपये से विकास कार्य कराने की स्वीकृति दी गई। पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग के तहत क्षेत्र पंचायत अंश के एक करोड़ 56 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत अंश के आठ करोड़ आठ लाख 91 हजार समेत कुल नौ करोड़ 65 लाख 21 हजार रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहकारिता, सांख्यिकी, कृषि, समाज कल्याण, लेखाकार श्यामू यादव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।