फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 43.62 करोड़ खर्च कर जमालपुर ब्लॉक क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ विकास कार्यों के लिए कुल 43 करोड़ 62 लाख 22 हजार रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में प्रधानों में गांवों में साफ-सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। बैठक में पारित प्रस्तावों में मनरेगा के तहत 3 लाख 59 हजार 541 मानव दिवस का सृजन कर कार्य कराने के लिए 13 करोड़ 36 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पंचम वित्त से क्षेत्र पंचायत के लिए एक करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपये एवं ग्राम पंचायतों के लिए 10 करोड़ 86 लाख 77 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। केंद्रीय वित्त से क्षेत्र पंचायत के लिए एक करोड़ 79 लाख 44 हजार रुपये एवं ग्राम पंचायतों के लिए 14 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए। इसके अलावा 67 प्रधानमंत्री आवास के लिए 87 लाख 70 हजार रुपये एवं 89 मुख्यमंत्री आवास के लिए एक करोड़ 15 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। बैठक में सफाई कर्मियों के गांवों में नहीं जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। ग्राम प्रधानों ने सफाई कर्मियों के गांव में नहीं आने का मुद्दा उठाया। श्रुतिहार के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने मुख्य गलियों में गंदा पानी भर जाने की तरफ ब्लॉक प्रमुख का ध्यान आकृष्ट किया। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, नरसिंह चौहान, प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सुरेश चौहान, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें