मिर्जापुर। जिले के सभी विकास खंड कार्यालय 18 सितंबर को पूर्ववत खुले रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने बताया कि पेंशन योजनाओं में आधार प्रमाणीकरण की स्थिति शोचनीय है। इसलिए जिनकी ड्यूटी आधार प्रमाणीकरण के लिए लगायी गई है। वे अपने- अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पेंशनरों के आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं मोबाइल नंबर अधिक से अधिक संख्या में एकत्र कर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
राशन वितरण केंद्रों से बनेंगे गोल्डन कार्ड
मिर्जापुर। जिले में 30 सितम्बर 2022 तक आयुष्मान योजना पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रत्येक ब्लाक के अंतर्गत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आशा कार्यकर्ती, वीएलओ एवं आयुष्मान मित्रों के द्वारा निशुल्क आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि राशन वितरण केन्द्रों पर भी वीएल ओ द्वारा गोल्डेन कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होने सभी से कहा कि वे सभी अपने नजदीक के गोल्डेन कार्ड सेंटर पर जाकर शत प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनवाएँ । गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड, आधार कार्ड, लेबर कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजो को अपने साथ ले जाकर गोल्डन कार्ड बनवा ले ताकि उन्हें इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सकें। नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ यूएन सिंह ने बताया कि जिले में 1272861 लोगो का गोल्डन कार्ड का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष अब तक 329017 गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका हैं।