फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मान्यता न होने के बाद भी आठवीं तक कराई जा रही पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र में ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनकी मान्यता तो कक्षा पांच तक है ,लेकिन कक्षाएं आठवीं कक्षा तक की चलाई जा रही हैं। चुनार में इस प्रकार के तीन विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। साथ ही एक विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित मिला है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बीएसए को पत्र लिखकर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो इस संबंध में स्कूल महानिदेशक को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित इन विद्यालयों की सूचना पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने इन विद्यालयों की जांच के लिए कहा था। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि इस प्रकार के विद्यालयों को अविलंब बंद कराया जाय। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मंगलवार को बीएसए को पत्र लिखकर विद्यालयों को बंद कराने को कहा गया है। साथ ही उस विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नजदीक के विद्यालयों में स्थानांतरित कराने को भी कहा गया है। यह भी कहा कि यदि संबंधित विद्यालय बंद नहीं कराए जाते हैं तो निर्धारित धनराशि की वसूली कर राजकोष में जमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उनका व खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक बेसिक को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें