कछवां। आदर्श नगर पंचायत के केवटान वार्ड में सरकारी खड़ंजे पर दीवार बनाकर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण किया है। सभासदों समेत पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत सांसद अनुप्रिया पटेल, विधायक सुचिस्मिता मौर्या के अलावा कई मंत्रियों व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था। मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को मामले की जांच कराकर कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिया। अतिक्रमण स्थल पर पुन: तहसीलदार सदर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार मझवां उमेश चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह व थाना प्रभारी सुभाष चंद्र राय ने मौके पर जाकर जांच कर जिलाधिकारी को अवगत कराने के पश्चात अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया।