फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, माता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Sat, 11 Mar 2023 04:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शनिवार को मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शनिवार को प्रदेश सरकार के सिंचाई व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और चुनार विधायक अनुराग सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। खराब सड़कों को जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मितल, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह सहित कई भाजपा के पदाधिकारी रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश के बड़े- बड़े नेताओं व अधिकारियों का गांव में जमावड़ा लगा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ओड़ी गांव पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद  विंध्याचल के लिए रवाना हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें