फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डेंगू का कहर जारी, बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंडलीय अस्पताल में न सिर्फ डेंगू वार्ड बल्कि अन्य वार्ड फुल चल रहे हैं। डेंगू वार्ड में प्रतिदिन 10 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। हाल यह है कि बेड की कमी के कारण मेडिकल व सर्जिकल वार्ड में बेड खाली होने पर डेंगू व इसके संभावित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड की हालत तो यह हो गई है कि 33 बेड के वार्ड में 88 मरीज भर्ती किए गए हैं। एक बेड पर दो से तीन मरीज भर्ती हैं। पिछले डेढ़ माह से डेंगू और वायरल के चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। सुबह से लेकर दोपहर तक फिजिशियन की ओपीडी में पैर रखने की जगह नहीं रहती है। डेंगू के मरीजों के लिए तो 34 बेड का अलग वार्ड बना है, परंतु मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण 30 बेड के इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं। बच्चा वार्ड 33 बेड का है। उसमें 88 बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर दो और तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें डेंगू, वायरल और उल्टी-दस्त के मरीज शामिल हैं। डाॅ. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में एलर्जी, सांस के मरीजों को समस्या बढ़ेगी। मौसम में परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें