फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अर्जुनपुर से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बस्ती से सटे शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। गांव के विभिन्न बस्तियों से जुलूस में शामिल महिलाएं और बच्चे नारेबाजी करते हुए गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के साथ ही मौजूद सरकारी शराब के ठेके के चलते कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। युवा पीढ़ियां नशे की चपेट में आ रही हैं। बस्ती से सटे शराब ठेके के चलते आए दिन नशे में धूत शराबियों के कारण सड़क पर जहां आवागमन प्रभावित होता है वहीं महिलाओं के इज्जत का खतरा बना हुआ है। शराबियों के चलते गांव सहित सड़क पर आए दिन बवाल हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि आज से कुछ वर्ष पहले जिलाधिकारी के चौपाल में मामले को उठाया गया था। कुछ दिन शांत रहने के बाद नशे का करोबार क्षेत्र में फिर से फल-फूल रहा है। प्रदर्शन के दौरान भुलनी देवी, रामकली, निशा, निर्मला, प्रभावती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें