फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी तैनाती की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के सहिजनी कला के ग्रामीणों ने गांव, गलियों में फैली गंदगी को दूर कराए जाने, सफाईकर्मियों की तैनाती की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सहिजनी कला गांव में पिछले दो वर्ष से सफाईकर्मी का पद रिक्त है। साफ- सफाई न होने से गांव की गलियों सहित सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी व्याप्त है। आवागमन के प्रमुख रास्तों पर झाड़- झंखाड़ उग गए हैं। इससे हर समय सांप और बिच्छू का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा सफाईकर्मी तैनाती की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि गांव की स्वच्छता केंद्र और प्रदेश सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदर्शन की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान धर्मजीत मौर्या ने आश्वासन देकर ग्रामीणों का प्रदर्शन किसी तरह समाप्त करवाया। इस दौरान महेंद्र बहादुर सिंह, नोहरा देवी, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, धनंजय सिंह, पंकज सिंह, गोपाल सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें