फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार माह से वेतन न मिलने से नाराज मीटर रीडरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित पावर कारपोरेशन कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को संविदा पर तैनात मीटर रीडरों ने प्रदर्शन कर चार माह के बकाए वेतन की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि चार माह से उनको वेतन नहीं दिया गया है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मीटर रीडरों ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में ओमप्रकाश, चंदन, राहुल कुमार बिंद, शिवानी, मनीष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें