फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। यूरिया उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया तथा यूरिया उपलब्ध कराने को कहा। जानकारी होने पर एआर कॉपरेटिव विपिन सिंह ने जल्द ही समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मंगलवार की दोपहर भाकियू के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान नगर के सत्यानगंज स्थित क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति पर पहुंचे। उनको वहां पर यूरिया नहीं मिली। नाराज किसान समिति पर प्रदर्शन करने लगे।। घंटे भर बाद प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व एक ट्रक से महज चार सौ बोरी यूरिया समिति पर भेजी गई जो मांग के मुकाबले काफी कम रही है। आरोप है कि निजी खाद विक्रेता मुंह मांगी कीमत लेकर यूरिया बेच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर साधन सहकारी संघ पर सचिव लगातार गायब रहते हैं। किसानों ने चेताया कि यूरिया के अभाव में फसलों का नुकसान हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शन के दौरान राम श्रृंगार सिंह, कमलापति, अब्दुल रहमान, बेचूराम, केशलाल, राम लाल, विजयानंद सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें