फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते भाईपुर-डवक मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। भाईपुर बैरियर से भमौरा तक आए दिन हादसे हो रहें है। इससे नाराज अन्नदाता मंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नहर की पटरी पर डवला तक नहीं बनाया गया है। भाईपुर बैरियर से भभौरा नहर के पास ओडी देवरिला मार्ग तक दर्जनों स्थान पर सड़क कट कर नहर में समा गई है। ज्ञात हो कि हर घर जल नल योजना द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कर छोड़े गए गड्ढो के चलते दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। तेज रफ्तार अचानक आमने सामने पड़ रहे वाहन सवार आपस में टकरा जाने से सवार घायल हो जा रहे हैं। शुक्रवार को जिनोदपुर गांव के सामने हुए हादसों के पीछे खराब सड़क को प्रमुख वजह बताई। हादसे में सात साल के मासूम बच्चे की जान जा चुकी है। अन्नदाता मंच के कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क के तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, राजू शर्मा, राजेंद्र गोड़, श्रीराम विश्वकर्मा, राम भरोस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें