जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के धारा ग्राम पंचायत के मीरपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाहर आए व्यक्ति को क्वारंटीन किए जाने की मांग को लेकर जोगवा-बुधवार मार्ग पर प्रदर्शन किया। बता दें कि बीते मंगलवार को मुख्यालय जाकर खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंप कर बाहर से आए एक व्यक्ति को शेल्टर होम मे रखने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि गांव निवासी कुछ व्यक्ति बाहर रहकर काम करते थे। कोरोना वायरस के चलते काम बंद हो जाने पर वे मंगलवार की सुबह गांव आ गए हैं जिससे गांव व क्षेत्र में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच आदि कराने की बात करते ही वह गाली गलौज पर उतारू हैं।