फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इतिहास से सीख लेकर मजबूत बनाया जा सकता है लोकतंत्र

विज्ञापन
जीडी बिनानी पीजी कालेज में आयोजित युवा संसद में प्रश​स्ति पत्र के साथ विजेता व अन्य, स्रोत सोशल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को आयोजित युवा संसद में वक्ताओं ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर ही भविष्य में लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान अन्या कसेरा , द्वितीय स्थान प्रियंका राय, तृतीय स्थान कृतिका सिंह व चौथे स्थान पर संगीता यादव तथा पांचवें स्थान पर आदित्य तिवारी रहे। उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर युवाओं ने गहन और तथ्यपरक चर्चा की। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय समरदीप सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के अनुभव ने भारत को और अधिक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वागत अभिभाषण नोडल अधिकारी डा. राम मोहन अस्थाना ने किया। जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू ने कहा कि युवा संसद उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा और जो बच्चे यहां से सफल होंगे। वह लखनऊ विधानसभा में प्रस्तुति करेंगे और वहां सफल होने के बाद वह सीधे देश की सबसे बड़ी संसद दिल्ली में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें