फतहां में बैठक करते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्य।
- फोटो : mirzapur
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में मांगों को लेकर शनिवार को फतहां गेस्ट हाउस में बैठक की गई। इसमें इंजीनियर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजी. रामचंद ने कहा कि इंजीनियर्स की मांगों के पूरा होने तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अपील पर हड़ताल में ऊर्जा विभाग के सदस्यों के सम्मिलित होने के लिए 72 घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन और भी तेज होगा। प्रदेश सरकार इंजीनियर्स की मांग ग्रेड पे 4800 करने, सात, 14 और 20 वर्ष पर तीन पदोन्नति, 50 प्रतिशत प्रोन्नत में सेपरेट सैलरी तथा 30 लीटर पेट्रोल का आदेश जारी करें।
मंडल अध्यक्ष बीबी पांडेय ने कहा कि इंजीनियर्स मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर लगातार डटे रहें। लघु सिंचाई के बीएम बैसवार ने कहा कि उनका विभाग हड़ताल का समर्थन करता है। इं. अमरपाल ने सरकार की वादा खिलाफी पर कड़ी नाराजगी जताया।
हड़ताल के दौरान आरसी वर्मा, सिकंदर पटेल, लल्लू तिवारी, पंकज कुमार, विनोद सिंह, सच्चिदानंद, जीपी पांडेय, अंबरीश सिंह, पीके सिंह, सुदर्शन प्रसाद, हीरामणि पटेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता इंजी. पन्ना लाल ने किया।