चुनार। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें अहरौरा तथा परसोधा में टोला प्लाजा हटाने सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन में किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने, गोरखपुर माफी गांव में वर्ष 2023 में शाॅर्ट सर्किट से किसानों की फसलें जलने से हुए नुकसान के बदले मुआवजा दिलाने, नरायनपुर चौराहा से पुलिस चौकी बाईपास तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने आदि की मांगें भी शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रहलाद सिंह, कंचन सिंह फौजी, अनिल सिंह आदि शामिल थे।