फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अमेरिका के साथ व्यापार समझौता रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसानों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कहा है कि व्यापार संतुलन के नाम पर भारत पर कृषि सब्सिडी कम करने का दबाव बनाया जा रहा है।
इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली कमजोर होगी। जिससे देश की खाद्य आत्मनिर्भरता पर बुरा असर पड़ेगा। किसान नेताओं ने कहा कि यह समझौता न केवल किसान की आय बल्कि ग्रामीण रोजगार और देश की आर्थिक स्वायत्तता के लिए भी घातक है। किसानों ने कॉर्पोरेट नियंत्रण पर चिंता जताते हुए कहा कि कंपनियां बौद्धिक संपदा अधिकारों के जरिये बीज बाजार पर कब्जा करना चाहती हैं। इस अवसर पर बीडी सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें