उप्र कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मैगी नूडल्स को जलाकर विरोध जताया। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। कांग्रेसजनों ने मैगी नूडल्स का प्रचार करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील पांडेय ने कहा कि मैगी नूडल्स खाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि मैगी की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश तिवारी, सुशील पांडेय, गुलाम मुस्तफा, आकाश सोनकर, सोनू अहमद अंसारी, इमरान अंसारी, राज कुमार श्रीवास्तव, आशीष दूबे, शिवम सिंह आदि रहे।