फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्या के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोगोंं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जैन आचार्य की हत्या का विरोध किया और आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र भी सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम जिले के चिकोडी में बीते पांच जुलाई को जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई। इससे जैन समाज में आक्रोश है। वक्ताओं ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही इस मामले की जांच सीबीआई से कराने तथा साधुओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की। इस दौरान संजीव कुमार जैन, शशांक जैन, प्रियंका जैन, तनुश्री जैन, अमन जैन, विक्रम जैन, दीपचंद जैन, अरुण कुमार जैन, रोहित जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें