फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लेखपाल के निलंबन की मांग, वकीलों ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधिवक्ता संघ सदर तहसील की बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में हुई। बैठक में संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रामू गौतम के साथ लेखपाल द्वारा दुुर्व्यवहार करने पर नाराजगी जताई। साथ ही आरोपी लेखपाल को निलंबित करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता रामू गौतम को जूता से मारने की धमकी देने वाले लेखपाल को निलंबित कर कार्रवाई की जाए। प्रकरण में कार्रवाई न होने तक अधिवक्ता सात से नौ नवंबर तक संपूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कहा कि अगर निलंबन नहीं किया जाता है तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उप सचिव उपेंद्र कुमार आनंद मोहन द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, संजय दुबे, राजेश शुक्ला, रामू गौतम, अतुल श्रीवास्तव, अर्जुन प्रकाश यादव, राजेश त्रिपाठी, गंगेश्वर शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें