हलिया। इंद्रवार गांव में दस दिवसीय क्रिकेट मैच के फाइनल जीतकर हलिया क्रिकेट क्लब विजेता बना। शनिवार की देर शाम हलिया क्रिकेट क्लब व इंद्रवार क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल खेला गया। हलिया की टीम ने इंद्रवार को 22 रनों से हराया। इंद्रवार टीम के कैप्टन अंकित राय ने टॉस जीतकर हलिया टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। हलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन बनाए। जवाब में इंद्रवार की टीम दस ओवर में 72 रन बनाकर आल आउट हो गई। फाइनल मैच के समापन पर मुख्य अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी दी। वहीं, उपविजेता टीम के कैप्टन अंकित राय को विशिष्ट अतिथि सुजीत सिंह ने नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।