फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दीपक ने ईरानी दांव से विनोद को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा । नगर पंचायत स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में शुक्रवार को मंगला राय गोल्ड कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आरंभ प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। उद्घाटन कुश्ती में 70 किलो भार वर्ग में दिल्ली के दीपक ने वाराणसी के विनोद को ईरानी दांव से चित कर दिया। महिला वर्ग में नैना ने प्वाइंट के आधार पर विजय प्राप्त की। पहले दिन 45 जोड़ी कुश्तियां हुई। हर कुश्ती का समय तीन मिनट था।
विज्ञापन

62 किलो भारवर्ग महिला में पहली कुश्ती हरियाणा नैना और वसुंधरा उत्तर प्रदेश के बीच हुई। जिसमें नैना ने वसुंधरा पर निकाल दांव, डबल डूब दांव, कमरतोड़ दांव लगाया पर वसुंधरा अपने आप को बचाती गई । अंत में समय के अनुसार नैना को प्वाइंट के आधार पर विजय घोषित कर दिया गया। इसके पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी सर्किट हाउस से कछवा सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान पहुंचे। उनका पूर्व पुलिस महानिदेशक रामनारायण सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने स्टेडियम में मंगला राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मैट युक्त अखाड़े पर आकर पहलवानों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय कुश्ती का शुभारंभ कराया।
रामनारायण सिंह ने कछवां से बरैनी भटौली होते हुए मिर्जापुर तक की सड़क चौड़ीकरण और नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसपर काम होगा। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद कछवा स्थित सांई नाथ मंदिर में मत्था टेका फिर वाराणसी रवाना हो गए ।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला एवं पुरुषों की ग्रीको रोमन वजन वाली कुश्ती सेमीफाइनल तक की कुश्ती हुई।

ग्रीको रोमन कुश्ती में कमर के नीचे दांव लगाने पर कोई प्वाइंट नहीं मिलता जबकि फ्रीस्टाइल में कहीं भी दांव लगाने पर प्वाइंट मिलता है।
यह पुरुष पहलवान सेमीफाइनल में पहुंचे
55 किलो भारवर्ग में, रोहन बीएचयू वाराणसी, शिवनाथ बीएलडब्ल्यू वाराणसी, आदित्य बीएलडब्ल्यू एवं दिनेश यादव बीएलडब्ल्यू वाराणसी। 60 किलो भारवर्ग में, जितेन्द्र यादव (बीएलडब्ल्यू वाराणसी) एवं गौरव यादव जौनपुर, मनोज (हाथरस) बृजेश (सीआइएसएफ)।67 किलो भारवर्ग में, मनीष यादव (बीएलडब्ल्यू वाराणसी) रोहित यादव ( बीएलडब्ल्यू) प्रशांत (दिल्ली) विवेक (वाराणसी)। 77 किलो भारवर्ग में, अतुल (जौनपुर) अभय त्रिपाठी (कछवा) अवध यादव (वाराणसी) अनुज (दिल्ली) आदि रहे।

महिला पहलवान जो सेमीफाइनल में पहुंची
50 किलो भारवर्ग में, खुशी यादव (कछवा) आंचल यादव (वाराणसी),नैना (फरीदाबाद) नेहा यादव (मिर्जापुर)। 62 किलो भारवर्ग में, खुशी यादव (गाजियाबाद) पायल (बीएचयू) अंजलि (हरियाणा) नेहा(हरियाणा) आदि।

निर्णायक की भूमिका में डाक्टर हरिराम यादव, सतपाल यादव, अशोक सोनकर, सुरेंद्र पटेल, के के यादव, सुनील यादव, रामजनम यादव रहे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, भाजपा कछवां मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, रमाशंकर सिंह, लक्ष्मीकांत गुप्ता, जय शंकर सिंह (बावन जी), ओमप्रकाश सिंह, विनोद कुमार शर्मा उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें