कैलहट। तीज के अवसर पर शनिवार को नकहरा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती सड़सा के लालू और सिकिया के प्रकाश के बीच हुई। जिसमें लालू ने जीत हासिल की। तीन हजार रुपये की इनामी कुश्ती कछवां के दीपक और बीएलडब्ल्यू के राणा के बीच हुई। जिसमें राणा ने जीत हासिल की।
इसी तरह से सड़सा के संजय और कर्मनाशा के बलवंत के बीच हुई कुश्ती में बलवंत ने जीत हासिल की। बीएलडब्ल्यू के रमेश और हाजीपुर के चेतन के बीच हुई कुश्ती में चेतन ने जीत हासिल की। चार हजार रुपये की इनामी कुश्ती हाजीपुर के धर्मेंद्र और चकिया के शमशेर के बीच हुई। जिसमें शमशेर ने जीत हासिल की। हाजीपुर के चीनी और सारनाथ के रितेश के बीच हुई कुश्ती में चीनी ने जीत हासिल की। बीएलडब्ल्यू के राजेश और मुगलसराय के आनंद सिंह के बीच हुई कुश्ती में आनंद ने जीत हासिल की। कुश्ती दंगल में कुल 24 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। जिसमें से 17 में निर्णय हुए और बाकी कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी जय सिंह और दशरथ रहे। संचालन रामबली सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान नकहरा अभिषेक कुमार, रामबली सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।