फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन मोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के सामने हाइवे के समीप तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर सोमवार को मृत अवस्था में पाए गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने सभी मोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कपसौर गांव के सिवान में कुछ लड़के मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच सिवान में कुछ दूरी पर अलग-अलग स्थानों पर मृत मोर देखकर वे सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना विंढमफाल रेंज को दी। वन दरोगा शुभम त्रिपाठी ने वाचर उमाशंकर यादव के साथ मौके पर पहुंच कर मृत मोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पड़री पशु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर कमलेश सिंह ने बताया मृत मोर में दो नर एक मादा था। इनकी मौत भीषण गर्मी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मृत मोर को मोहनपुर पहाड़ी के पास दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें