फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में मजदूर की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। घोरावल के मोहाव गांव धान लादने गए महमदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सुबह घर के बार उसका शव बरामद किया गया। शुक्रवार सुबह शव लेकर उसके साथी गांव पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पीआरवी पुलिस पहुची। राजौहा गांव निवासी अशोक अग्रहरी ने घोरावल थाना क्षेत्र के मोहाव निवासी शिवबहादुर सिंह का धान खरीदा था। खरीदे गए धान को पिकअप पर लादने गया था। साथियों के साथ महमदपुर गांव निवासी नारायन आदिवासी का पुत्र पिंटू भी गया था। बताते हैं कि रास्ते में छककर शराब का सेवन किया गया। किसान शिवबहादुर के घर पहुंचने पर धान लादने की बजाय मजदूर आपस में नोकझोंक कर रहे थे। शाम को सभी ने खाना बनाया और खाने के बाद सो गए। सुबह किसान के दरवाजे पर पिंटू मृत अवस्था में मिला। पिंटू का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में कैसे घटना घटी यह पूछने पर सभी साथी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें