फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार हैदराबाद निवासी युवक की मौत .

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात को जहरखुरानी का शिकार हुए युवक की उपचार के दौरान देर रात मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। बिरोही रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को अचेतावस्था में एक 38 वर्षीय युवक मिला। जीआरपी ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एंबुलेंसकर्मी ने उसे उपचार के लिए रात 10 बजे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान 38 वर्षीय युवक ने अपना नाम नागराज पुत्र सत्य नरायण निवासी जखिराबाद हैदराबाद बताया। जहरखुरान उसका सारा सामान लूट ले गए थे। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात एक बजे युवक की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रख दिया गया। जीआरपी प्रभारी हरिशरण ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। वह शनिवार को बिहोरी के पास नशे के लत में मालगाड़ी आगे आ रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह परिवार वालों से जमीन अपने नाम लिखने के लिए लड़कर वहां से भाग था। जहरखुरानी का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें