फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 30 वर्षीय बब्बू किसी काम से रविवार की सुबह साइकिल से नदिहार बाजार गए। घर वापस आते समय नदिहार बाजार के पास ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। घायल साइकिल सवार युवक को राजगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें