फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन से कुचलकर बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर विशेषरपुर गांव के सामने सर्विस लेन पर बुधवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर ग्राम सभा के पुरैनी गांव निवासी मुकेश कुमार यादव (26) पुत्र सीताराम यादव पावर हाउस नरायनपुर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। वे बुधवार की रात नरायनपुर से अपनी बाइक से सर्विस लेन मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में विशेषरपुर गांव के सामने रात करीब साढ़े 11 बजे पीछे से आ रहे किसी वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता खेती किसानी का काम करते हैं। मुकेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। अचीतपुर के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि चंदन चौरसिया ने बताया कि नरायनपुर से टेगरा मोड़ तक सर्विस लेन क्षतिग्रस्त है। सर्विस लेन पर भारी वाहन खड़े रहते है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किसी वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें