जमालपुर। थाना क्षेत्र के जयपट्टी कला गांव में बुधवार की रात एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जयपट्टी कला गांव निवासी अरविंद पटेल (45) की बुधवार को रात करीब आठ बजे तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अरविंद की मौत से उनकी पत्नी मीनू, माता निर्मला देवी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अरविंद से एक पुत्र अर्जुन और दो पुत्रियां अनुष्का व अनुपमा हैं। जो वाराणसी रहकर पढ़ाई करती हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया व्यक्ति कर्ज में डूबा था। विषाक्त के सेवन से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।