चुनार। थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव स्थित साततखवां पुल के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक का शव मिला। आते-जाते लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोटो और पहनावे के आधार पर शिनाख्त के लिए आस-पास के लोगों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त सरैया सिकंदरपुर गांव निवासी संदीप यादव (24) उर्फ सनी पुत्र बाबूलाल यादव के रूप में की।
संदीप पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार संदीप तीन अप्रैल को देर शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पास उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। परिजनों ने उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर घटना की मांग की है। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।